
मिर्जापुर गांव के बाहर माता के स्थान पर सो रहे पिता-पुत्रों पर हमला, तीन घायल; पुलिस ने शुरू की जांच
डेरापुर। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में गांव के बाहर स्थित माता जी के स्थान पर सो रहे पिता-पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने डेरापुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मिर्जापुर निवासी विश्राम सिंह पुत्र रामस्वरूप के अनुसार रविवार रात वह अपने पुत्रों के साथ गांव के बाहर स्थित माता जी के स्थान पर सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब आठ बजे गांव के ही सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह और विपिन सिंह वहां पहुंचे और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों को गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। शोर सुनकर गांव के वीरेंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के ललकारने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायलों ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। डेरापुर प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#डेरापुर #कानपुरदेहात #मिर्जापुरगांव #मारपीट #लाठीडंडेसेहमला #पुलिसजांच #उत्तरप्रदेश #CrimeNews #KanpurDehat #BreakingNews