Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

हांसी में 10 गोलियों से जिम संचालक की हत्या! लव मैरिज के कुछ दिन बाद मचा कोहराम" इकलौता बेटा था हांसी में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे फव्वारा चौक के पास जिम संचालक कपिल (25) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने महज 5 सेकंड में उस पर करीब 10 राउंड फायरिंग की, जिसमें पीठ और सिर में गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास में वार्म-अप कर रही शिखा नाम की युवती छर्रे लगने से घायल हो गई, जिसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। कपिल मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव का रहने वाला था और पिछले तीन वर्षों से हांसी में जिम चला रहा था। उसने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी और हाल ही में अपना जिम नई जगह शिफ्ट किया था। पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखे बरामद किए हैं और शुरुआती जांच में हमले को पूरी तरह सुनियोजित माना जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश जारी है। #hisar #hansi #citybignews #NewsUpdate

Hisar, Hissar | Jun 11, 2026
हांसी में 10 गोलियों से जिम संचालक की हत्या! लव मैरिज के कुछ दिन बाद मचा कोहराम" इकलौता बेटा था हांसी में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे फव्वारा चौक के पास जिम संचालक कपिल (25) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने महज 5 सेकंड में उस पर करीब 10 राउंड फायरिंग की, जिसमें पीठ और सिर में गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास में वार्म-अप कर रही शिखा नाम की युवती छर्रे लगने से घायल हो गई, जिसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। कपिल मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव का रहने वाला था और पिछले तीन वर्षों से हांसी में जिम चला रहा था। उसने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी और हाल ही में अपना जिम नई जगह शिफ्ट किया था। पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखे बरामद किए हैं और शुरुआती जांच में हमले को पूरी तरह सुनियोजित माना जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश जारी है। #hisar #hansi #citybignews #NewsUpdate - Hisar News