भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में सीमा समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुर्लीकोट थानाध्यक्ष ने की। इसमें सशस्त्र सीमा बल और नेपाल APF के अधिकारी एवं जवान शामिल हुए।
बैठक में सीमा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने,सीमापार अपराधों की रोकथाम, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सूचना आदान-प्रदान और आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्ती भी की। गश्ती के दौरान संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया गया और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
#SSB #KishanganjPolice #nepal #NewsUpdate Bolta Kishanganj News