
मोहब्बत में इंसान कई बार ऐसे फैसले लेने को तैयार हो जाता है, जिनकी सामान्य परिस्थितियों में कल्पना करना भी मुश्किल होता है। आगरा में एक किन्नर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। प्रेमी से शादी की उम्मीद में उसने अपनी पहचान तक बदलने का फैसला लिया। आरोप है कि प्रेमी के कहने पर उसने लिंग परिवर्तन कराया और सूरज से आयशा बन गई। उसे उम्मीद थी कि इसके बाद दोनों का रिश्ता सामाजिक और वैवाहिक रूप ले लेगा, लेकिन अब उसने प्रेमी पर शादी से इनकार करने और धोखा देने का आरोप लगाया है।
मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। मूल रूप से बाराबंकी की रहने वाली किन्नर सूरज उर्फ आयशा ने थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस अधिकारियों को अपनी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात सिकंदरा के लखनपुर निवासी त्रिवेंद्र सिंह से हुई थी। सूरज उर्फ आयशा के मुताबिक, त्रिवेंद्र सिंह ने उसके साथ रिश्ता बनाया और शादी का भरोसा दिया। आरोप है कि वह उसे अलग-अलग होटलों में लेकर गया और उसके साथ शारीरिक एवं भावनात्मक संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि त्रिवेंद्र ने उससे शादी करने का वादा करते हुए कहा कि अगर वह अपना लिंग परिवर्तन करा लेती है तो वह उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहेगा। शादी की उम्मीद में उसने लाखों रुपये खर्च करके अपना जेंडर चेंज यानी लिंग परिवर्तन करा लिया। आरोप है कि इसके बाद त्रिवेंद्र सिंह ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।
#agra #AgraNews #Purvanchaltaknews