पांच घंटे होगी पटना से दिल्ली की दूरी:
छपरा/मऊः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले वर्षों में बिहार में बुलेट ट्रेन का सपना भी साकार होगा और दिल्ली से पटना की दूरी केवल चार घंटे 48 मिनट की रह जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी होते हुए पटना और सिलीगुड़ी तक जाएगी। उन्होंने यह बातें बिहार के छपरा में आयोजित एक समारोह में कही। रेल मंत्री ने छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छपरा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब एक और ट्रेन मिल गई है। उन्होंने मऊ-दिल्ली (आनंद विहार) एक्सप्रेस और धुरी घाट-औरिहार मेमू ट्रेन सेवा के वाराणसी तक विस्तार का भी आनलाइन शुभारंभ किया। रेल मंत्री ने कहा कि अगले पांच से आठ वर्षों के अंदर बिहार को दो सौ नई ट्रेनें मिलेंगी, जिसके संचालन से यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी। 👇👇