
#गांधी जयंती व #वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर सकलाना रेंज द्वारा #कद्दूखाल एवं #मरोड़ा क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान।
#थत्यूड/सकलाना जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के #सकलाना रेज के अंतर्गत #वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह एवं #गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अंतर्गत #कद्दूखाल में जन जागरूक अभियान एवं #सुरकंडा मंदिर से कद्दूखाल तक साफ सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा सकलाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा में छात्र-छात्राओं को वन्य जीव सुरक्षा हेतु जन जागरूक अभियान रैली एवं पर्यावरण की दृष्टि को देखते हुए साफ सफाई का कार्य किया गया। इसके साथ ही वन क्षेत्राधिकारी, सकलाना रेंज के नेतृत्व में ज्वारना अनुभाग, कद्दूखाल अनुभाग व गोठ अनुभाग के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से सुरकंडा मंदिर के आसपास आरक्षित वन क्षेत्र में सफाई अभियान के तहत प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्र कर उचित निस्तारण किया गया।
#वन क्षेत्राधिकारी सकलाना रेंज #मदन सिंह रावत द्वारा बताया कि पूरे सकलाना रेंज में इस तरह के कार्यक्रम लगातार चलाएं जाएंगे । कार्यक्रम के दौरान वन दरोगा कुंवर चंद रमोला, राकेश नेगी वन दरोगा तनुजा, प्यार चद रमोला, पूर्णा चंद सेमल्टी, हीरा सिंह पंवार आदि वन सुरक्षा कर्मी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।