#मौसम अपडेट:बिहार के 27 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट:4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
#पटना.मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। शाम होते ही हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।भारतीय मौसम वेबसाइट विंडी.कॉम के मुताबिक, बादल बिहार से आगे बढ़ते हुए पूर्वोत्तर के राज्य में चला गया है।
प्रदेश के ऊपर हल्के बादल हैं, जिसकी वजह से अगले 4 दिनों तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा
13 जुलाई: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद में 30-40km/h की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में मानसून इस समय सक्रिय अवस्था में है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और मानसूनी ट्रफ के बिहार के आसपास बने रहने से अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।