
प्रेस नोट - 5 दिनांक -22.08.2026
एंटी नाकोटिक सेल की टीम ने 45 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित बाइक सवार दो युवकों को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार एंटी नाकोटिक सेल की टीम लगातार नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए टीम ने 45 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश से नशे की खेप लेकर कलानोर बॉर्डर से जिले में प्रवेश करेंगे। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक ओम प्रकाश, ओम प्रकाश एएसआई कर्मवीर, जसवीर सिंह, मोनु,आशीष की टीम का गठन किया गया। टीम ने कलानौर बॉर्डर पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। टीम ने उन्हें रोक कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने जांच की तो तलाशी के दौरान उनके पास से 45 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में जिनकी पहचान बैंक कॉलोनी निवासी राहुल व महेश के नाम से हुई। आरोपी महेश की बाइक पर नशे की सप्लाई कर रहे थे दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया । आरोपियों को कोर्ट ने पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी इसी प्रकार के कई मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी नशे की तस्करी कहां से कर रहे थे, रिमांड के दौरान खुलासा किया जाएगा।