जदयू के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह नियुक्त किए जाने पर मनेर विधानसभा जदयू के कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष का माहौल है। जिसे लेकर जेडीयू मनेर प्रखंड अध्यक्ष रजनीश कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, रविशंकर प्रसाद, राजेश कुमार, बाबु साहब, प्रतीक राज, मनीष कुमार, अजय सिन्हा, बच्चा प्रसाद साह ने फूल मालाओं से स्वागत बधाई दी। इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आभार प्रकट किया है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहाकि विनोद कुमार सिंह को महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद विधानसभा क्षेत्र में जदयू काफी मजबूत होगी। #biharjdu #StateGeneralSecretary #vinodsingh #Congrats
Maner, Patna | Jul 9, 2026