सुंदरनगर के पुंघ में वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद, 18 साल की युवती और 36 वर्षीय युवक गिरफ्तार
सुंदरनगर के पुंघ फोरलेन पर मंडी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बिलासपुर से मंडी आ रही वोल्वो बस की जांच के दौरान 143.180 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस ने मामले में कुल्लू निवासी 36 वर्षीय हनीश ठाकुर और मनाली निवासी 18 वर्षीय अंकिता नेगी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #MandiNews #Sundernagar #Pung #Chitta #Heroin #HimachalPolice #DrugFreeHimachal