#नेपाल में बाढ़ और तबाही, 400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बाद बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबर है। नेपाल पर्यटन से मिली जानकारी के मुताबिक, इस आपदा में 133 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, कुल 400 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।
लापता लोगों में अमेरिका के 47, ब्रिटेन के 33 और नेपाल के 62 नागरिक भी शामिल हैं। हालात को देखते हुए नेपाल सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के लिए चीन और भारत से मदद की अपील की है।
भारत ने तत्काल सहायता पहुंचाते हुए नेपाल को 10 टन मानवीय सहायता, आपदा राहत सामग्री और जरूरी दवाइयां भेजी हैं। इस मदद के लिए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारत सरकार का आभार जताया है।
नेपाल में जारी इस प्राकृतिक आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं, जबकि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। News Nirsa
#Nepal #Flood #IAF #HumanitarianAid #India