सिकटा के इनरवा में हत्या पीड़ित परिवार से मिले जदयू नेता मदन पटेल, बंधाया ढांढस
सिकटा (बिहार, पश्चिमी चंपारण) 9 जुलाई 2026 को सिकटा प्रखंड के मसवास पंचायत स्थित इनरवा गांव में दीनानाथ पटेल के पुत्र सोनू पटेल की हुई निर्मम हत्या के बाद जदयू के पूर्व महासचिव एवं राज परिषद सदस्य मदन पटेल पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।
इस दौरान मदन पटेल ने मृतक के पिता दीनानाथ पटेल एवं उनकी माता से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
इस अवसर पर प्रेमचंद्र पटेल, राजेश पटेल, उदय पटेल, विनोद महतो, शिव बैठा सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत सोनू पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#टैग #Sikta #WestChamparan #Bihar #SonuPatel #MurderCase #JDU #MadanPatel #Condolence #BiharNews #YoungIndiaNews