
श्री राम नाट्य क्लब बदरी नगर की रामलीला मंचन में राजा दशरथ का स्वर्गवास , खेवट का चरण पखारना, भारत मिलाप दृश्यों का मंचन किया गया । सभी कलाकारों बहुत ही सुंदर भाव से अपनी अपनी भूमिकाएं निभाई । ललित शाह द्वारा हनुमान की झांकी को दर्शकों ने भरपूर समर्थन दिया और विशाल जन समूह जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया । इस अवसर पर श्री धनवीर कपूर , श्री बृजेश शर्मा, श्री रजनीश खपड़ा, श्री जीवन जोशी, श्री सोमनाथ अग्रवाल , श्री राजकुमार , श्री राकेश कुमार , श्री नवीन निश्चल , श्री नरेश वर्मा, श्री हरिपाल, श्री प्रमोद कुमार श्री सुभाष , श्री अजीत सिंह , श्री नवीन कौशिक श्री ललित शाह, श्री अनिल , श्री सुशील, श्री विशाल वर्मा ,श्री संजीव मेहता , श्री संजीव भारद्वाज , श्री बलबीर धीमान, श्री ललित कुमार , श्री हरि सिंह , श्री रणजीत सिंह , श्री जसबीर सिंह, श्री दीपक खपड़ा श्री नीरज , श्री दर्शन माटा आदि उपस्थित थे । इसके अतिरिक्त अन्य सभी कलाकारों ने उत्कृष्ट रूप से अपने अपने पात्रों को निभाया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और उपस्थित विशाल जनसमूह ने स्थानीय कलाकारों का भरपूर समर्थन किया एवं हौंसला बढ़ाया और कमेटी के अध्यक्ष धनवीर कपूर व सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा आयोजित रामलीला को और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक राम भक्तों का मनोरंजन ही सके।