
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड झुंझुनूं में महिला सुरक्षा एवं समावेशी वातावरण समिति का गठन
झुंझुनूं, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय झुंझुनूं द्वारा महिला सुरक्षा एवं समावेशी वातावरण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय महिला सुरक्षा एवं समावेशी वातावरण समिति का गठन किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में की गई है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार सुनीता यादव को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में चिरंजीलाल शर्मा को उपाध्यक्ष तथा सुनीता, जगदीश कुमार वर्मा एडवोकेट, सोमन चौधरी, महेंद्र सिंह, प्रियंका कुमारी एवं महेश कुमार कालावत को सदस्य बनाया गया है।
जिला सचिव एवं सी.ओ. स्काउट महेश कुमार कालावत द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि समिति जिला मुख्यालय स्तर पर महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, शिकायतों के निस्तारण तथा सुरक्षित एवं समावेशी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगी। समिति प्राकृतिक न्याय, समयबद्ध निस्तारण और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कार्य करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करेगी।
इस पहल को स्काउट एवं गाइड संगठन में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सकारात्मक वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।