बारुण प्रखंड की धमनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी अरविंद कुमार चौधरी ने मानवीय पहल करते हुए ब्रेन हैमरेज से पीड़ित गरीब परिवार के युवक कामता कुमार की सहायता के लिए ₹10,000 की आर्थिक मदद प्रदान की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार का हौसला बढ़ाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी राहत बताया।