Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

#शेरगढ़_जिला_सैनिक_कल्याण_अधिकारी_को_बाड़मेर, #बालोतरा_एवं_जालौर_का_अतिरिक्त_कार्यभार_सौंपा बाड़मेर/शेरगढ़, 6 जुलाई। राज्य सैनिक कल्याण विभाग के आदेशानुसार कर्नल (डॉ.) बलदेव सिंह मानव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, शेरगढ़ को आगामी एक माह के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, बाड़मेर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस अतिरिक्त दायित्व के अंतर्गत वे बाड़मेर, बालोतरा एवं जालौर जिलों के भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, आश्रितों तथा सेवारत सैनिकों के परिवारों से संबंधित सैनिक कल्याण कार्यों का भी दायित्व निभाएंगे। राज्य सैनिक कल्याण विभाग द्वारा यह दायित्व ऐसे समय में सौंपा गया है जब कर्नल (डॉ.) बलदेव सिंह मानव पिछले एक वर्ष से अधिक समय से शेरगढ़ में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के रूप में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में सैनिक कल्याण सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने के लिए अनेक नवाचार किए गए हैं। नियमित समस्या समाधान शिविरों, दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँच, त्वरित प्रकरण निस्तारण तथा सैनिक परिवारों से सतत संवाद जैसी पहल को भूतपूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने व्यापक सराहना दी है। इसी कार्यशैली को देखते हुए बाड़मेर, बालोतरा एवं जालौर के सैनिक परिवारों को भी उनसे विशेष अपेक्षाएँ हैं। कर्नल (डॉ.) बलदेव सिंह मानव ने बताया कि वे 8 जुलाई (बुधवार) को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बाड़मेर में जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे तथा विभिन्न सैनिक कल्याण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि शेरगढ़ से बाड़मेर जाते समय उनका मार्ग बालोतरा – बायतु – उत्तरलाई – बाड़मेर रहेगा तथा वापसी भी इसी मार्ग से होगी। यदि इन स्थानों पर किसी क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक, वीरांगना, युद्ध विधवा, सैनिक आश्रित अथवा अन्य पात्र लाभार्थी सामूहिक रूप से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मिलना चाहते हैं, तो वे आपसी समन्वय से बैठक आयोजित कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित व्यक्ति सूबेदार भिया राम, वेलफेयर ऑर्गेनाइज़र, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बाड़मेर से संपर्क कर समय एवं स्थान का समन्वय कर सकते हैं। निर्धारित स्थान पर ही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से बाड़मेर मुख्यालय तक नहीं आना पड़े और उनका समय एवं व्यय दोनों बच सकें। कर्नल (डॉ.) बलदेव सिंह मानव ने बताया कि 8 जुलाई को बाड़मेर कार्यालय में निम्नलिखित सैनिक कल्याण सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी— भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रितों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण। विद्युत कनेक्शन सहित विभिन्न विभागों में प्राथमिकता श्रेणी हेतु आवश्यक प्रमाणन एवं हस्ताक्षर। भूतपूर्व सैनिक पहचान-पत्र (ESM Identity Card) संबंधी कार्यवाही। कैंटीन अथॉरिटी लेटर जारी करना। केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में सैन्य आरक्षण/मिलिट्री कोटा हेतु आवश्यक प्रपत्रों पर हस्ताक्षर। प्रतियोगी परीक्षाओं में भूतपूर्व सैनिक आश्रितों को देय बोनस अंकों हेतु आवश्यक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन एवं हस्ताक्षर। सैनिक कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित अन्य सभी प्रकरणों का निस्तारण। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, युद्ध विधवाओं तथा सैनिक आश्रितों से अपील की है कि यदि उन्हें सैनिक कल्याण विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे इस अवसर का लाभ उठाएँ तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान अथवा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बाड़मेर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें

Balesar, Jodhpur | Jul 6, 2026

MORE NEWS