मधेपुरा जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने व्यापक अभियान चलाया. जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी और सघन जांच अभियान संचालित किया गया. अभियान के दौरान 28.830 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. कार्रवाई के क्रम में शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया. इस प्रकार पूरे अभियान में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके...
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11