बिहार के बेगूसराय में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान एक विवाद का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी चौक स्थित मां वैष्णवी सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रात करीब तीन बजे मंच पर महिला डांसर की प्रस्तुति के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक दारोगा ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना से नाराज लोगों ने विरोध जताया। आरोप है कि इसके बाद दारोगा ने भीड़ की ओर पिस्टल तान दी। आयोजकों के साथ बदसलूकी किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई और जांच पर सबकी नजर है।