Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

भारी बारिश का रेड अलर्ट- मौसम का कहर! डीएम का बड़ा आदेश, 9 जुलाई को जिला हरिद्वार के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद.. प्रिंस शर्मा रुड़की/हिंदुस्तान समाचार।। हरिद्वार जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के भारी से बहुत भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 9 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने यह आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने हरिद्वार जनपद में 9 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश, जलभराव, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और अन्य संभावित प्राकृतिक जोखिमों को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधनों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Roorkee, Haridwar | Jul 8, 2026

MORE NEWS

#बारिश बनी आफत! #मंगलौर में घरों तक घुसा पानी, #चेयरमैन बोले– जल्द मिलेगा समाधान

#बारिश बनी आफत! #मंगलौर में घरों तक घुसा पानी, #चेयरमैन बोले– जल्द मिलेगा समाधान

Roorkee, Haridwar | Jul 12, 2026

महज 3 सेकंड का फासला था- रेलवे गेटकीपर संदीप चाहर ने अपनी जान दांव पर लगा कर बेहद बहादुरी के साथ, नशे में धुत्त दूसरे व्यक्ति की जान बचा ली। तमिलनाडु के मयिलाडुथुरै जिले अरासूर का रेलवे फाटक बंद था। ट्रेन बस क्रॉस ही करने वाली थी। तभी वहां के गेटकीपर संदीप चाहर की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो गेट के नीचे से निकल कर लड़खड़ाते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच चुका था। बिना एक पल की देरी किए संदीप चाहर तेजी से दौड़ कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और उस व्यक्ति को खींच कर दूसरी तरफ कर दिया। एक सेकंड भी नहीं बीता और ट्रेन धड़धड़ाती हुई गुजर गई। यह घटना  7 जुलाई की बताई जा रही है।।

ज्वैलरी खरीदने गयी टीचर तो प्यास लगी,कारोबारी ने नौकर ने पास की कन्फैक्शनरी से बिसलेरी बोतल मंगाई। डीप फ्रीजर में रखी बोतल नौकर लेकर आया। तेज प्यास में रिया ने बोतल खोली और उसे पी लिया। इस बोतल में पानी के बजाय तेजाब भरा हुआ था। मेडीकल कालेज में भर्ती है रिया । बोतल बेचने वाले दुकानदार का दावा है कि यह बोतल सीलबंद थी और कंपनी की सप्लाई में आयी थी। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया है।