वुशू प्रतियोगिता में नोहर के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीते
नोहर। जोड़कियां में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय स्कूली वुशू प्रतियोगिता में वुशू स्पोर्ट्स क्लब नोहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए। क्लब के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने 17 वर्षीय वर्ग में विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाया।
क्लब के संचालक एवं कोच संदीप भोजक ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक हासिल किए।
पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण पदक: अनीक पठान, सुमित माचरा।
रजत पदक: पावेश कसवां, दीपांशु चोमाल, सुमेर और यश मौर्य।
कांस्य पदक: नितेश, आर्यन, फैजान, सुदर्शना और गुंजन।
क्लब के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वुशू स्पोर्ट्स क्लब नोहर में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने संचालक एवं कोच संदीप भोजक सहित सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।