पुलिस चौकी के लिए पूर्व मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र
वाराणसी।मार्कण्डेय महादेव तीर्थ क्षेत्र के गंगा घाटों पर स्नान के दौरान हो रही दुर्घटनाओं और डूबने की घटनाओं को लेकर पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में तत्काल प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि जल शक्ति मंत्री, मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी वाराणसी को भी भेजी गई है।
#LetestUpdate #LucknowNews #LETESTNEWS 👇👇