गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक अपने महिला मित्र का साथ पहाड़ पर घुमने आया था। उसके बाद कुछ बदमाशों के द्वारा मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करने का मामला वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया । इसी मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया कर रही है। चार में दो बदमाश मांझी समाज के है तो, आदरणीय #जीतन राम मांझी जी एक सवाल है कि यह दोनों किसके रिश्तेदार हैं। इसपर भी आपके बयान का इंतेज़ार रहेगा। मेरे हिसाब से अपराधी, दबंगों एवं बदमाशों की कोई जाति नहीं होती है। और ऐसा कोई जाति नहीं है जिसमें कुछ लोग अपराधी ना हो।
#JitanRamManjhi
Fatehpur, Gaya | Sep 30, 2026