Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

राजनीति से ऊपर उठकर पीएम मोदी की ऐतिहासिक रैली में शामिल हों प्रदेशवासी : कर्मवीर सैनी कहा-जींद से गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, प्रधानमंत्री करेंगे एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ जींद/सफीदों, 12 जुलाई। हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि आगामी 17 जुलाई केवल जींद ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के गौरव, स्वाभिमान और विकास का ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की धरती से एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को हरित ऊर्जा और आधुनिक रेलवे तकनीक की नई सौगात देंगे। यह उपलब्धि जींद और पूरे प्रदेश को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुसार यह रैली पूर्ण रूप से इको-फ्रेंडली होगी। कर्मवीर सैनी रविवार को सफीदों के वीर भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद रैली में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस सभा में स्थानीय निकाय, पंचायती राज जनप्रतिनिधि,विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं जनप्रतिनिधि संगठनों के पदाधिकारियों समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के सम्मान और विकास से जुड़ा आयोजन है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक रूप से भी इस ऐतिहासिक अवसर का सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। आज सरकार लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाकर उन्हें सीधे लाभान्वित कर रही है। उन्होंने सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सूचना आयोग प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध सूचना उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सूचना देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल दिखाई दिया और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया। -- बाक्स सभा में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद सफीदों के वीर भवन में आयोजित सभा में सुभाष जैन, सरदार करनैल सिंह, सफीदों नगर पालिका प्रधान संजय बिट्टा, उप प्रधान अखिल गुप्ता, जयसिंह बिश्रोई, नरेश ब्लाक समिति सदस्य, प्रमोद सरपंच मलार, विजयपाल सरपंच हाशियारपुर, विरेंद्र सैनी सरपंच सरफाबाद, रणबीर कश्यप सरपंच कारखाना, बीरबल सरपंच हाट अमित सरपंच बागडू, नवीन घणघस सरपंच भंभेवा, सलेंद्र सरपंच कालवा, दलबीर सरपंच जामनी, जयकिशन पूर्व सरपंच, देवीराम पूर्व सरपंच, राजेंद्र शर्मा पूर्व सरपंच, अनिल कुंडू पूर्व सरपंच, प्रवीन सरपंच बागड़ू, अर्जुन सरपंच सिला खेड़ी, शमशेर कश्यप सिंघाना, दशरथ सैनी, बलविंद्र सिंह पूर्व सरपंच, रविंद्र सरपंच करसिंधू, नरेश सोलंकी सरपंच खेड़ा खेमावती, नरेंद्र सरपंच रामनगर, सरदार निशान सिंह सरपंच निम्नाबाद, सुलतान सैनी पूर्व सरपंच, बीरबल सरपंच ढाठरथ, रामफल सैनी नंबरदार, शमशेर सरपंच, सुरेश सैनी सरपंच रत्ताखेड़ा, प्रधान रामकुमार सैनी, जिले सिंह कालवा, जगदीश कश्यप, विकास रोहिला, सरदार नरेंद्र , होशियार सिंह सैनी, पूर्व ब्लाक समिति मेंबर, राजा सैनी, सतीश ढिल्लों, जयसिंह सैनी,राजेंद्र वशिष्ठ,मांगेराम चमार, रविंद्र धीमान, सतबीर सैनी, कर्मबीर सैनी, बलिंद्र कोच,ज्योति, हरभजन सैनी, छोटा गुज्जर, विक्रम गुज्जर, रामपाल गुज्जर, संजय गुज्जर, रिंकू गुज्जर,सुनील सैनी एमसी, कृष्ण जांगड़ा एमसी, मनोज सैनी एमसी, सीटू एमसी, दीपक एमसी, मंगला एमसी, विक्रम एमसी, योगेश एमसी, सुरेंद्र पांडू एमसी, मेजर ढाथरथ, जोगिंद्र, सुरेश कुमार आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। फोटो कैप्शन:सफीदों वीर में रविवार को आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी। फोटो कैप्शन:सफीदों वीर भवन में रविवार को आयोजित सभा में मौजूद राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी व अन्य ---

Safidon, Jind | Jul 12, 2026

MORE NEWS

जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया जा रहा है। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा स्वयं तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे और अपने हाथों से बूंदी बनाकर इस विशेष प्रसाद की शुरुआत की।

जींद, 13 जुलाई 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद आगमन को लेकर जिले में उत्साह चरम पर है। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार कराया जा रहा है।
सोमवार को डॉ. कृष्ण मिड्ढा लड्डू निर्माण स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से बूंदी बनाकर प्रसाद तैयार करने के कार्य में भागीदारी की और वहां मौजूद कारीगरों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन पूरे हरियाणा के लिए गर्व और ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि 51 क्विंटल लड्डुओं का यह प्रसाद जींदवासियों की श्रद्धा, प्रेम और सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करें।

जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया जा रहा है। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा स्वयं तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे और अपने हाथों से बूंदी बनाकर इस विशेष प्रसाद की शुरुआत की। जींद, 13 जुलाई 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद आगमन को लेकर जिले में उत्साह चरम पर है। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार कराया जा रहा है। सोमवार को डॉ. कृष्ण मिड्ढा लड्डू निर्माण स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से बूंदी बनाकर प्रसाद तैयार करने के कार्य में भागीदारी की और वहां मौजूद कारीगरों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन पूरे हरियाणा के लिए गर्व और ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि 51 क्विंटल लड्डुओं का यह प्रसाद जींदवासियों की श्रद्धा, प्रेम और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करें।

Safidon, Jind | Jul 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को कामयाब बनाने में जुटे सफीदों विधायक दादा रामकुमार गौतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को कामयाब बनाने में जुटे सफीदों विधायक दादा रामकुमार गौतम

Safidon, Jind | Jul 13, 2026

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हरियाणा तैयार चैयरमैन भारत भूषण टांक

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हरियाणा तैयार चैयरमैन भारत भूषण टांक

Safidon, Jind | Jul 13, 2026