#बाढ़ - उमानाथ के होटल संचालकों ने चीनी और अन्य सामग्री के लगातार बढ़ते दाम को लेकर आपात बैठक की। बैठक में बढ़ती लागत को लेकर चर्चा के बाद एक दिन दुकानें बंद रखने का फैसला लिया गया। होटल संचालकों का कहना है कि कच्चे माल की कीमत बढ़ने से जलेबी और अन्य मिठाइयों की लागत बढ़ गई है। बैठक के बाद जलेबी समेत विभिन्न मिठाइयों के दाम में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया। बढ़े हुए दाम कब से लागू होंगे, इसे लेकर दुकानदारों की ओर से जानकारी दी जाएगी।
#Barh #Umanath #BarhNews #Jalebi #Mithai #Patna #Bihar