बिसौली में कछुओं के साथ बाइक छोड़कर भागा संदिग्ध!
बदायूं के बिसौली में दबतोरी रोड पर कछुओं की तस्करी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक और कछुओं को छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से बाइक और कछुओं को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। फरार व्यक्ति की पहचान और कछुओं से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग की भूमिका और आगे की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है।
#बदायूं #बिसौली #दबतोरीरोड #कछुए #कछुआतस्करी #वन्यजीव #वन्यजीवसुरक्षा #बिसौलीपुलिस #बदायूंन्यूज #पुलिसकार्रवाई #ब्रेकिंगन्यूज #यूपीपुलिस #जनमहिमासमाचारपत्र #जनमहिमान्यूज #Budaun #Bisauli #BreakingNews #Wildlife #UttarPradesh