अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश
मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
दुमका समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा और गोड्डा जिलों के उत्पाद विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
मुख्य बातें:
• अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी के निर्देश।
• राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने पर जोर।
• अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण और सूचना तंत्र मजबूत करने का निर्देश।
• गोड्डा जिले से मिली शिकायतों पर मंत्री ने जताई नाराजगी।
• अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश।
#Dumka #Jharkhand #ExciseDepartment #YogendraPrasad #IllegalLiquor #SanthalParganaKhabar