Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#रामनगर के #शाइनिंग स्टार स्कूल के पूर्व छात्र डॉ. गौतम सिंह मौर्य प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान (AIIMS), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में MD (Geriatric Medicine) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है। प्रथम चरण की काउंसलिंग में उन्हें #एम्स नई दिल्ली में सीट आवंटित हुई, उनकी ऑल इंडिया रैंक 383 रही है। #इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शाइनिंग स्टार स्कूल परिवार ने डॉ. गौतम सिंह मौर्य एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। #विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शाइनिंग स्टार स्कूल का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के समग्र व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देना है। विद्यालय में विद्यार्थियों को थियेटर, रंगमंच, खेलकूद, विज्ञान गतिविधियों, नेतृत्व विकास, संचार कौशल तथा व्यक्तिगत मेंटरशिप के माध्यम से आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाता है। #विद्यालय का मानना है कि जब शिक्षा के साथ रचनात्मकता, अनुशासन, अभिव्यक्ति की कला और सही मार्गदर्शन जुड़ता है, तब विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करते हैं। डॉ. गौतम सिंह मौर्य की यह सफलता उसी समग्र शिक्षा पद्धति का प्रेरणादायक उदाहरण है। #शाइनिंग स्टार स्कूल ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय के विद्यार्थी चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रशासन, अनुसंधान एवं अन्य क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर विद्यालय और उत्तराखंड का नाम देशभर में रोशन करेंगे। #uttarakhand #Ramnagar #nainital

Ramnagar, Nainital | Jul 20, 2026

MORE NEWS