#रामनगरहैडलाइन - नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि निदेशक भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2026 को ''ऑरेंज अलर्ट" की चेतावनी जारी की गई है, वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। वही जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।