Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

संगीत का यह कारवां चलता रहे मंगलवारा धर्मशाला में रविवार 2 अगस्त को कराओके सिंगर की प्रतिष्ठित संस्था मिले सुर मेरा तुम्हारा के वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस गरिमापूर्ण आयोजन में सभी गायको ने सधी हुई शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। हरफनमौला वरिष्ठ कलाकार सतीश रामावत जी का सम्मान किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल भेंट कर सभी ने चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। मेरे नैना सावन भादो और दिल क्या करे जब किसी से जैसे खूबसूरत गानों को अपनी प्रभावी आवाज में प्रस्तुत कर श्री रामावत ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों की फरमाइश पूरी की। आयोजन में मिले सुर मेरा तुम्हारा ग्रुप के गायक साथियों के अलावा शहर के अन्य गायकों ने भी हिस्सा लिया। शाम 7:30 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात में लगभग 11:30 बजे तक चला। जिसमें एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई। संस्था से जुड़े प्रदीप श्रीवास्तव निशांत सक्सेना ने बताया की नवोदय कलाकारों को प्रोत्साहित करना और संगीत को जिंदा रखना संस्था का उद्देश्य है। संस्था के द्वारा नियमित रूप से अभ्यास कर अपनी प्रस्तुति को निखारा जाता है। आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Pipariya, Hoshangabad | Aug 3, 2026