#ब्रेकिंग #सोनबरसा #सीतामढ़ी :
सोनबरसा थाना पुलिस ने शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर जहदी और लक्ष्मीपुर गांव के बीच पुरन्दाहा राजबाड़ा पथ से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब और वाहनों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जब्त सामान: 1 स्कूटी, 4 स्प्लेंडर बाइक और 19 जूट की बोरियों में छिपाकर रखे गए 80 कार्टून (कुल 2,400 बोतल, प्रत्येक 300 मिली) नेपाली देशी सौफी शराब।
गिरफ्तार तस्कर:
अशोक कुमार (पिता - विनोद राय, मुसहरनिया, सोनबरसा)
जयसीलाल महतो (पिता - श्याम महतो, अररिया, कन्हौली)
नंद किशोर पंडित (पिता - सोनेलाल पंडित, भूतही)
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सभी जप्त वाहनों और शराब को कब्जे में लेते हुए तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
#न्यू़जबिहारकीआवाज #newsbiharkiaawaj