पलामू जिले के रेहला से चोरी की बड़ी खबर सामने आई है। यहां ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड परिसर के अंदर स्थित सात स्टाफ क्वार्टरों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान अधिकारी और कर्मचारी अपने घर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने क्वार्टरों के दरवाजे तोड़कर या काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रेहला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपराधियों का सुराग लगाने के लिए स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है, वहीं CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
फिलहाल चोरी हुई संपत्ति का सही आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन लाखों रुपये के सामान और गहने चोरी होने की आशंका है। हाई-सिक्योरिटी परिसर में चोर कैसे दाखिल हुए, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Garhwa, Garhwa | Oct 21, 2026