गोपालगंज | बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल
बिहार सरकार ने राज्यभर में बड़े पैमाने पर एसडीएम एवं वरीय उप समाहर्ताओं का तबादला किया है। इसी क्रम में गोपालगंज सदर के अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार का भी तबादला कर दिया गया है।
उनकी जगह डॉ. प्रेरणा सिंह को गोपालगंज सदर की नई एसडीएम नियुक्त किया गया है। डॉ. प्रेरणा सिंह इससे पहले उद्योग विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं। अब वे गोपालगंज सदर अनुमंडल की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगी।
वहीं, सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक का तबादला पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर किया गया है। इसके अलावा हथुआ अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रियंका सिन्हा को मुजफ्फरपुर का जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) नियुक्त किया गया है।
बिहार सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन में कार्यकुशलता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।