महाराष्ट्र सरकार की ओर से आदिवासी आवासीय स्कूलों में पिछले दो साल में 584 छात्रों की मौत की बात स्वीकार करने के बाद मामला गरमा गया है। इसे लेकर ' कॉकरोच जनता पार्टी ' (सीजेपी) ने 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत की है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार को नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे और संयुक्त सचिव अक्षय शिंदे भी मौजूद रहे। अभिजीत दिपके ने आवासीय स्कूलों में लगातार हो रही आदिवासी छात्रों की मौतों पर जवाबदेही की मांग की।
Vasai, Palghar | Sep 17, 2026