#मध्यप्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य में चल रहा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) 31 मार्च 2027 को खत्म हो जाएगा, लेकिन इसमें काम कर रहे करीब 450 संविदा कर्मचारियों की नौकरी नहीं जाएगी। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि इन कर्मचारियों को सेवा से हटाने के बजाय दूसरे सरकारी विभागों और योजनाओं में समायोजित किया जाएगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इसके लिए अलग-अलग विभागों से खाली संविदा पदों की जानकारी मांगी है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत राज संचालनालय, ग्रामीण सड़क प्राधिकरण और अन्य सरकारी योजनाएं शामिल हैं। इन विभागों में कर्मचारियों की नई पोस्टिंग की जाएगी।
सरकार का मानना है कि इससे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रहेगी और दूसरे विभागों को पहले से प्रशिक्षित और अनुभवी स्टाफ मिल जाएगा। अब जैसे ही खाली पदों की सूची मिलेगी, कर्मचारियों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
.
.
.
#breakingnewswala #MPNews #MPGovernment #BNWTV