दतिया उप चुनाव में भाजपा ने डा नरोत्तम मिश्रा की जगह इस नए चेहरे को बनाया प्रत्याशी,,,
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही दतिया का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है और राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा के बाद अब सभी की नजरें आगामी चुनावी मुकाबले पर हैं यहां सबसे बड़ी बात यह है कि पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र खरीद लिया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर नया चेहरा चुनाव मैदान में उतारा है