पधारो सा
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का अनुभव करने आने वाले प्रत्येक पर्यटक का राजस्थान में हार्दिक स्वागत है।
आपकी यात्रा सुखद, सुरक्षित और यादगार हो, इसके लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है।
सुरक्षा के निम्न रक्षा सूत्र अपनाएं-
📞हेल्पलाइन नंबर-
* किसी भी आकस्मिक स्थिति में 112/100 डायल करें।
* ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर संपर्क करें।
* जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे प्रमुख पर्यटन शहरों में पर्यटकों की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं।
✅सुरक्षा के लिए सुझाव-
* हमेशा अधिकृत या RTDC होटलों में ही ठहरें।
* आधिकारिक जानकारी के लिए टूरिस्ट सूचना केंद्र से ही संपर्क करें।
* प्री-पेड ऑटो या अधिकृत टैक्सी का ही चुनाव करें।
* खरीदारी करते समय हमेशा पक्का बिल अवश्य लें।
* अपना पासपोर्ट और कीमती सामान सुरक्षित रखें।
सुरक्षित रहें, निश्चिंत होकर राजस्थान की खूबसूरती का आनंद लें।
राजस्थान पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
#RajasthanPolice
#RakshaBandhan
#RakshaSutra
#SafetyFirst
#TouristPolice
#RajasthanTourism
#HelpLine