हिमाचल में खाई में गिरी कार 😢 दादा-दादी, माता-पिता समेत मासूम की मौ**त 😳
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक और दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। बनीखेत के लाहड़ के पास पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि परिवार अपने आठ महीने के बच्चे का इलाज करवाकर PGI चंडीगढ़ से घर लौट रहा था। मृतकों में दादा-दादी, माता-पिता और एक मासूम बच्चा शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और डलहौजी पुलिस मौके पर पहुंची तथा कठिन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की संख्या और पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
#chambaNews #himachalNews #hpnews #himachalpradesh #himachalupdate@