
*नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 'येलो डे', बच्चों ने रंग-बिरंगी गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा*
आज नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए 'येलो डे' (पीला दिवस) का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों ने अत्यधिक उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।'येलो डे' के अवसर पर सभी बच्चे घर से सुंदर पीले रंग के परिधान पहनकर विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा विद्यालय परिसर पीले रंग की छटा से खिल उठा। बच्चे अपने टिफिन में भी पीले फल और स्वादिष्ट पीला भोजन लेकर आए थे। दिनभर बच्चों ने खूब मस्ती की, संगीत की धुन पर नृत्य किया और कक्षा स्तर पर आयोजित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने डिस्पोजेबल कप्स की सहायता से चमकता हुआ सूरज बनाया, एलकेजी कक्षा के विद्यार्थियों ने पेपर टियरिंग तकनीक से सुंदर केला बनाया, यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों ने आकर्षक सूरजमुखी का फूल तैयार किया, प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों ने क्राफ्ट पेपर से स्वीट कॉर्न बनाए और द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों ने आम की सुंदर आकृति बनाकर अपनी कलात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री बी. डी. गाबा जी एवं प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र अरोड़ा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पीले रंग का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि पीला रंग सूर्य की किरणों, सकारात्मकता, ऊर्जा, प्रसन्नता और ज्ञान का प्रतीक है, जो हमारे जीवन में नई उमंग, ताजगी और उत्साह का संचार करता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रकाशक श्री विकास गाबा जी, मुख्याध्यापिका श्रीमती प्रीति मिश्रा एवं कोऑर्डिनेटर श्रीमती रितु चौधरी, अध्यापिका मंजीत , अन्नू, रजनी, नैंसी, सीमा, परमज्योति, पंकज, नीतू, पायल, मोनिका सुमन सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।