जालोर में विप्र फाउंडेशन संगठन ने सिरोही जिले के आमलारी गांव में अभय राजपुरोहित की ह#त्या के विरोध में सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, पत्नी को स्थायी सरकारी नौकरी तथा आरोपियों को आजीवन कारावास या मृत्युदंड देने की मांग की गई। संगठन ने मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव नवीन जोशी, जिला अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विप्र बंधु मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Jul 13, 2026