
विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
..
राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में विद्यार्थियों के मानसिक और भावनात्मक कल्याण के उद्देश्य से एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय विदिशा से मनोचिकित्सक डॉ अशोक राजपूत, नैदानिक मनोवैज्ञानिक श्री रवि सिंह सेंगर एवं मनोचिकित्सा नर्सिंग अधिकारी श्री गिरिराज सैनी ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को तनाव प्रबंधन (Stress Management), करियर के दबाव से निपटने और खुलकर अपनी बात रखने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही छात्राओं को जिला चिकित्सालय में संचालित 'मन क्लीनिक और टेलीमानस हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि "मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना या मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत पहचानना है।"
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी डी अहिरवार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ तथा NSS और मानसिक स्वास्थ्य क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ ने भाग लिया तथा छात्राओं को एक सुरक्षित और सहयोगी माहौल देने का भरोसा दिलाया। छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और अपनी मानसिक परेशानियों व शंकाओं को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन एनटीएफ प्रभारी प्रो. नीतू दांगी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। #vidisha