युवा संगम कार्यक्रम अन्तर्गत रोजगार मेले में 158 युवाओं को मिला रोजगार
--------------
उप संचालक रोजगार ने बताया कि बुधवार को #युवा_संगम_कार्यक्रम के अन्तर्गत मऊगंज कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में शासकीय ठाकुर सोमेश्वर सिंह महाविद्यालय नईगढ़ी जिला मऊगंज में #रोजगार_मेला आयोजित किया गया। मेले में 282 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 10 कंपनियों के लिए 158 युवाओं का चयन किया गया। उप संचालक रोजगार श्री अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल कंपनी टाटा मोटर्स अहमदाबाद गुजरात में 28, एमआरएफ टायर्स गुजरात में 4, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा में 23, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम गुरूग्राम हरियाणा में 27, बजाज लाइफ इंश्योरेंस रीवा में 13, सीआईआई-एमसीसी इंदौर में 12, विजन इंडियो लि. रीवा में 21, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर में 13, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार में 6 तथा एस्क्लेपियस वेलनेस प्रा. लि. रीवा में 11 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj