Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

# जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री के सख्त निर्देश: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे, कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों कासगंज, 27 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेंशन योजनाओं, किसान बीमा, किसान सम्मान निधि, शादी अनुदान, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, गौशालाओं तथा बेसिक शिक्षा विभाग में पाठ्यपुस्तक, बैग, ड्रेस और जूते के वितरण की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में दिए गए सभी सुझावों और प्रस्तावों को गंभीरता से लिया जाए तथा उन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और सुझावों का सम्मान किया जाना आवश्यक है। बैठक के अंत में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर लागू कराया जाएगा और शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

Kasganj, Kasganj | Jul 27, 2026

MORE NEWS

श्रावण के प्रथम सोमवार पर सोरों में निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | Soron Mahakal Shahi Sawari 2026

हर-हर महादेव! 🔱 सोरों में 3 अगस्त को निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | देखें पूरी जानकारी

🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार (3 अगस्त 2026) को तीर्थ नगरी सोरों (कासगंज) में भगवान सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी एवं नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी।

🕓 समय: शाम 4:00 बजे
📍 स्थान: श्री सोमेश्वर महाकाल मंदिर, सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज

इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को उज्जैन के प्रसिद्ध डमरू वादकों, झांझ वादन, भस्म प्रदर्शन, चिमटा वादन, भव्य ध्वज प्रदर्शन सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिव्य दर्शन होगा। पूरे नगर में महाकाल के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण रहेगा।

🙏 आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने और शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Channel को करें और अपने मित्रों के साथ Share करें।

#Soron #Mahakal #SomeshwarMahakal #ShahiSawari #Shravan2026

श्रावण के प्रथम सोमवार पर सोरों में निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | Soron Mahakal Shahi Sawari 2026 हर-हर महादेव! 🔱 सोरों में 3 अगस्त को निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | देखें पूरी जानकारी 🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार (3 अगस्त 2026) को तीर्थ नगरी सोरों (कासगंज) में भगवान सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी एवं नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी। 🕓 समय: शाम 4:00 बजे 📍 स्थान: श्री सोमेश्वर महाकाल मंदिर, सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को उज्जैन के प्रसिद्ध डमरू वादकों, झांझ वादन, भस्म प्रदर्शन, चिमटा वादन, भव्य ध्वज प्रदर्शन सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिव्य दर्शन होगा। पूरे नगर में महाकाल के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण रहेगा। 🙏 आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने और शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Channel को करें और अपने मित्रों के साथ Share करें। #Soron #Mahakal #SomeshwarMahakal #ShahiSawari #Shravan2026

Kasganj, Kasganj | Aug 2, 2026

सोरों के लहरा घाट पर कांवड़ियों की गाड़ी फंसी ट्रैक्टर ने निकाली

सोरों के लहरा घाट पर कांवड़ियों की गाड़ी फंसी ट्रैक्टर ने निकाली

Kasganj, Kasganj | Aug 1, 2026

Tamatar Ka Paudha Kaise Lagaen🍅✅️👌 #shorts #faydemandkhetigyan #farming #khetigyan

Tamatar Ka Paudha Kaise Lagaen🍅✅️👌 #shorts #faydemandkhetigyan #farming #khetigyan

Kasganj, Kasganj | Jul 31, 2026

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद: एसपी ओ.पी. सिंह

कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कासगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने हजारा नहर पटरी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोर रफीक बंजारा निवासी नदरई को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है।

एसपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस और कासगंज सहित कई जनपदों में करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अलीगढ़ के थाना टप्पल में दर्ज दो मामलों में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद: एसपी ओ.पी. सिंह कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कासगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने हजारा नहर पटरी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोर रफीक बंजारा निवासी नदरई को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस और कासगंज सहित कई जनपदों में करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अलीगढ़ के थाना टप्पल में दर्ज दो मामलों में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Kasganj, Kasganj | Jul 31, 2026

कासगंज-थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में साधू का शव मिलने के मामले में पुलिस कप्तान ने दी जानकारी।

कासगंज-थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में साधू का शव मिलने के मामले में पुलिस कप्तान ने दी जानकारी।

Kasganj, Kasganj | Jul 30, 2026