
रेवाड़ी के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार निलंबित, हरियाणा सरकार ने जारी किए आदेश
रेवाड़ी समाचार
हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने रेवाड़ी के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 3 जुलाई 2026 को आदेश जारी किए गए हैं, जबकि 8 जुलाई 2026 को महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा, हरियाणा द्वारा संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रति भेजी गई।
आदेश के अनुसार, प्रदीप कुमार को हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-5 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा।
सरकार ने निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय डाइट (DIET) हुसैनपुर, रेवाड़ी निर्धारित किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना वह मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
निलंबन आदेश की प्रतियां उपायुक्त रेवाड़ी, जिला शिक्षा अधिकारी, कोषाधिकारी, डाइट हुसैनपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
फिलहाल जारी आदेश में निलंबन के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
Rewari, Rewari | Jul 9, 2026