गोरखपुर के पीपीगंज थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात विक्रांत सिंह ने यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा में 243वीं रैंक हासिल किया है। खबर है कि उन्नाव के बड़ी पनई गांव के रहने वाले विक्रांत ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के दम पर यह सफलता हासिल की। किसान परिवार से आने वाले विक्रांत ने 24 घंटे की ड्यूटी के बीच पढ़ाई जारी रखी और पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती तथा रेलवे एनटीपीसी परीक्षा भी पास की थी। रेलवे में टीटी पद मिलने के बावजूद उन्होंने सब-इंस्पेक्टर बनकर पुलिस विभाग में सेवा करने का फैसला किया है।
[Gorakhpur, Khabar, News]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews