
भाविप ने जिंदा जीव बेसहारा आश्रम’ में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया
बेसहारा बुजुर्गों की सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म : निर्मल पुरी
-
भारत विकास परिषद नंगल शाखा की ओर से ‘सांस्कृतिक सप्ताह’ के तहत शाखा प्रधान निर्मल पुरी की अध्यक्षता में जवाहर मार्केट के समीप स्थित ‘जिंदा जीव बेसहारा आश्रम’ में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद के सदस्यों ने आश्रम पहुंचकर असहाय एवं जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा की और उनके साथ समय बिताकर उनकी समस्याएं जानीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बेसहारा लोगों की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। समाज के सक्षम नागरिकों का नैतिक दायित्व है कि वे अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर बुजुर्गों के साथ बिताएं और उनके जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।
सचिव सुनीता जैन ने बुजुर्गों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए सुझाव दिए। महिला प्रमुख नीलम कपिला ने बुजुर्गों का सदैव सम्मान करने की प्रेरणा दी। प्रमुख सदस्या डॉ. ज्ञानेन्द्र जयरथ ने प्रेरक पंक्तियों के माध्यम से बुजुर्गों के आशीर्वाद को जीवन का असली नूर बताया।
प्रमुख सदस्या किरन स्याल ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना और उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध करवाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। चंडीगढ़ शाखा के जिला कोऑर्डिनेटर बलराम सिंह ने कहा कि बुजुर्गों से सम्मानपूर्वक बातचीत करना, उनकी बातें धैर्य से सुनना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
कार्यक्रम के दौरान वित्त सचिव डी.आर. धामी, डॉ. जीवनलता, तनु चौहान और सुरभि शर्मा सहित परिषद के कई सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने बुजुर्गों को फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की।
Rajesh Patial,
Reporter- Dainik Bhaskar &Himachal Dastak
Mail id -rpatialngl555@gmail.com
whatsapp &ring -8968169555 ,78888-14083