एक दौर था जब सचिन तेंदुलकर के आउट होते ही लोग टीवी बंद कर देते थे। आज वैसी ही दीवानगी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर देखने को मिल रही है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव ने सिर्फ 8 गेंदों में 20 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही लाइव दर्शकों की संख्या में बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह बताता है कि करोड़ों प्रशंसक उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी देखने के लिए ही मैच से जुड़े थे।
कम उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के नए 'क्राउड पुलर' बनकर उभरे हैं। उनका निडर अंदाज़ और आक्रामक बल्लेबाज़ी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का दम रखती है। 🇮🇳🏏