गुरपा एक ऐसी जगह जहां मैं जब भी गया मुझे वहां के लोगों ने भरपूर प्यार और सम्मान दिया है। चाहे वह पैक्स अध्यक्ष राजु भैया हो, ककु भैया, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत साव, पूर्व उप प्रमुख दिलीप यादव, राजेश यादव, राजेश मांझी, जय होटल के गुड्डू भाई हो ऐसे और भी कई अनगिनत नाम है जब भी गुरपा जाता हूं तो मुझे एहसास ही नहीं होता है कि गुरपा बाजार में मेरे कोई अपने नहीं है। हर कोई जितना प्यार और सम्मान देता है कि सोचता हूं कि ऐसा मैंने क्या किया है कि यहां के लोग मुझे इतना प्यार करते हैं। यह सम्मान आज से नहीं करीब 2001 से ही लगातार मेरे हिस्से में आ रहा है हम अपने तमाम उन चाहने वाले बड़े भाई एवं छोटे भाइयों को इस प्यार के लिए सदा आभारी रहेंगे धन्यवाद गुरपावासी।
Fatehpur, Gaya | Aug 16, 2026