Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: 200 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार हल्द्वानी/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत बनभूलपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 200 अवैध नशीली गोलियों (अल्प्राजोलम) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग के दौरान गौला बाईपास स्थित यात्री शेड, स्लेटर हाउस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 200 नशीली गोलियां (Alprazolam) बरामद हुईं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नसीम अहमद (40 वर्ष) पुत्र महमूद आलम निवासी मोहम्मदी मस्जिद के सामने वाली गली, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर संख्या 93/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक जगवीर सिंह कांस्टेबल दिलशाद अहमद कांस्टेबल सुनील कुमार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि "ऑपरेशन प्रहार" के तहत जनपद भर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Haldwani, Nainital | Jun 4, 2026

MORE NEWS

#काठगोदाम #अमृतपुरबाईपास से #गुलाबघाटी #रानीबाग में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी ।।

#khabarpahad #कुमाऊं

#काठगोदाम #अमृतपुरबाईपास से #गुलाबघाटी #रानीबाग में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी ।। #khabarpahad #कुमाऊं

Haldwani, Nainital | Jun 9, 2026

#भाजपा ने विभिन्न #प्रकोष्ठों के #संयोजकों की घोषणा की है। इस बार आर्थिक प्रकोष्ठ का भी गठन हुआ है। इस प्रकोष्ठ में #हलद्वानी लामाचौड़  के वरिष्ठ #भाजपाई चंदन किरौला को सह #संयोजक बनाया है।  #किरौला भाजपा के काफी पुराने सदस्य हैं। वह बताते हैं कि उनकी राजनीति की एंट्री वरिष्ठ नेता एवम #कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने ही कराई। संयोग है कि वह उनके पहले चुनाव के बूथ अध्यक्ष एवम बूरह एजेंट भी रहे।  #आर्थिक मामलों के जानकार किरौला को प्रकोष्ठ के सह #संयोजक बनाना निश्चित रूप से उनके लिए पार्टी का बड़ा #विश्वाश माना जा रहा है। #followerseveryone #highlightseveryonefollowers  #banshidharbhagat #कालाढूंगी #haldwanidiaries #kirolancio