ऑपरेशन 'आघात': जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते हो रही अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 कारों से 552.16 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, सरगुजा रेंज में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन आघात' के तहत थाना कुनकुरी और बगीचा क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई की गई। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹82.82 लाख और तीनों वाहनों की कीमत ₹38 लाख आंकी गई है। इस तरह कुल जब्ती ₹1.20 करोड़ से अधिक की है।
दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं।
#Jashpur #OperationAaghat #BreakingNews #CrimeNews #DrugBust