मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को गोरखपुर दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वह 429 करोड़ रुपये की लागत से बने शहर के पहले 6 लेन सह 4 लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन कर सकते हैं। यह फ्लाईओवर पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक लोगों की यात्रा को आसान बनाएगा और कई प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम से राहत दिलाएगा। खबर है कि इसी दिन भाजपा का बूथ सम्मेलन भी आयोजित होगा, जिसमें गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा के सैकड़ों बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। साथ ही, उनके गोरखनाथ मंदिर में 23 जुलाई से शुरू होने वाली श्रीराम कथा में शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।
[Gorakhpur, Khabar, News, CM Yogi, Yogi Adityanat, BJP]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #CMYogi #YogiAdityanat #BJP